Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून के पेंटर के 7 साल के बेटे की ब्लेड से गला काटकर चाचा ने कर दी हत्या

बड़े भाई के डांटने से नाराज था आरोपी, गुस्सा भतीजे पर निकाला, खेलते वक्त उठाकर ले गया

बड़े भाई की डांट से नाराज नाबालिग छोटे भाई ने 7 साल के भतीजे की हत्या कर दी। आरोपी एक दोस्त के साथ घर के बाहर खेल रहे भतीजे को उठाकर जंगल ले गया। वहां ब्लेड से उसका गला काटकर झाड़ियों में शव फेंककर आ गया। सनसनीखेज घटना का बिजनोर पुलिस ने खुलासा करते हुए शव बरामद करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। जिस दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया वह फरार है।
जानकारी बिजनोर भागूवाला गांव के रहने वाले इरफान देहरादून में पेंटर है। उनका परिवार यहीं गांव में रहता है। तीन बेटियों के बाद हमजा था, उससे छोटा एक और भाई है। हमजा शुक्रवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। काफी देर तक जब हमजा का कुछ पता नहीं चला, तो उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन, उसका कहीं पर पता नहीं चला। रातभर तलाश के बाद शनिवार सुबह परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गांववालों से पूछताछ की। लेकिन, बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।
इसी बीच पुलिस को पूछताछ में यह पता चला कि बच्चे को आखिरी बार पड़ोस में रहने वाले चाचा के साथ देखा गया था। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी चाचा से पूछताछ की। शुरुआत में तो वह जानकारी नहीं होने की बात कहता रहा। लेकिन, जब पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गया। उसने अपना जुर्म कबूल लिया। बताया कि वारदात में उसका एक साथी भी शामिल था।
आरोपी चाचा की निशानदेही पर पुलिस ने घर से 4 किमी. दूर जंगल से शव बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके से खून से सना एक ब्लेड भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की चौंकाने वाली वजह बताई ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›