Connect with us

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में बड़ा सड़क हादसा: बस में आग लगने से दो महिलाओं, एक पुरुष और दो बच्चों की दर्दनाक मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के कल्ली पश्चिम इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। किसानपथ पर दिल्ली जा रही एक निजी बस की दूसरी बस से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बस में अचानक आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं।

हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्री खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलने लगे तो कुछ ने किसी तरह गेट से कूदकर जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ लोगों को निकलने का मौका ही नहीं मिला। देखते ही देखते बस जलकर खाक हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पांच सितंबर से प्रारंभ होगा विधानसभा का मानसून सत्र

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फौरन दमकल विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पीजीआई फायर स्टेशन से दमकल गाड़ी पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं, एक पुरुष और दो बच्चों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आज शाम से बंद हो जाएगा लोकसभा चुनाव के प्रचार का शोरगुल, मतदान के दिन पहाड़ में बारिश, मैदान में मौसम रहेगा अनुकूल

फिलहाल पुलिस हादसे की वजहों की जांच कर रही है। हादसे की खबर सुनकर पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और वाहनों की जांच व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement