Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर भीषण हादसा: बाइक सवार दंपती की मौत, ट्रक चालक फरार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। सोमवार तड़के हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मैक्सवेल अस्पताल के सामने एक ट्रक ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे दीपक सिंह (36) और उनकी पत्नी कमलेश (34), निवासी आर्य नगर लाल मंदिर कॉलोनी, ज्वालापुर अपनी मोटरसाइकिल से रुड़की की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे मैक्सवेल अस्पताल के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपती सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक लोग मदद के लिए पहुंचे, तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी(बनभूलपुरा) में कर्फ्यू, दंगाईयों को गोली मारने के आदेश, डीएम का आदेश, पढ़े कारण

सूचना पर इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की, जनपद के लिये सिचाई की मांग करी

इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ ने बताया कि परिजनों की लिखित तहरीर मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद से आर्य नगर कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती बरतने की मांग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement