Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

15 जून को महापंचायत बुलाने के आह्वान पर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के मद्देनजर एक प्लाटून पीएसी तैनात

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लव जिहाद के विराेध में उत्तरकाशी जिले में तनाव पर पुलिस प्रशासन की नजर

देहरादून। लव जिहाद के विराेध में उत्तरकाशी जिले में बढ़े तनाव और स्थानीय लोगाें की ओर से 15 जून को महापंचायत बुलाने के आह्वान पुलिस अलर्ट है। अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन ने एसपी उत्तरकाशी को कानून व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।
एडीजी ने बताया कि उत्तरकाशी जिले पुरोला में नाबालिग को भगाने के प्रयास में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। तनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। स्थानीय लोगों की ओर से 15 जून को महापंचायत का आह्वान किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल ने कहा कि क्षेत्र में सत्यापन की कार्रवाई चल रही है। सुरक्षा के मद्देनजर एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement