Connect with us

हरिद्वार

केवी में प्रवेश खुलवाने को सड़कों पर उतरे अभिभावक

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पैदल मार्च निकाला और किया प्रदर्शन, दाखिले नहीं खुलने पर आंदोलन की चेतावनी
हरिद्वार।
भेल स्थित केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में प्रवेश बंद होने के कारण बच्चों, महिलाओं और अभिभावकों ने आज केंद्रीय विद्यालय के मुख्य द्वार से  भेल के मुख्य द्वार तक पैदल विरोध मार्च निकाला। मार्च में शामिल महिलाओं व अभिभावकों ने कहा कि बच्चों की परीक्षाओं के बाद नए सत्र में विद्यालय को पूर्ण रूप से बंद किया जा रहा है। यदि विद्यालय बंद हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में हमारे बच्चे कहां जाएंगे। कुछ माता पिता अपने बच्चों को अलग-अलग विद्यालयों में डाल भी लेंगे।
लेकिन क्या अन्य बच्चों को केंद्रीय विद्यालय के स्तर की शिक्षा मिल पाएगी। क्या उनका बच्चा अपने आपको नए विद्यालय के माहौल में अपडेट कर पाएगा। इसके लिए सभी को आंदोलन में पूर्ण सहयोग करना है। विद्यालय और बच्चों का भविष्य बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। विरोध मार्च करने वालों में गीता नौटियाल, रेखा शर्मा, पूनम सिंह, ममता रमोला, रेखा यादव, अंजू चौहान, अनुजा नेगी, निशा त्यागी, काजल धीमान, सरिता देवी, नेहा पाल, तेजेंद्र चौहान, प्रीति देवी, निशा सिंह, राजकुमारी, बिमला बिष्ट, संस्कार नेगी, योगेंद्र, राहुल ठाकुर, नवीन पांडे, मंजू वर्मा, विनय त्यागी, शिव कुमार गुप्ता, रविंद्र, मनोज, राकेश, हरीश, घनश्याम, राधे आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में काव्य संकलन 'मीत के अनोखे रंग' का विमोचन: विधायक आदेश चौहान ने की अमित 'मीत' की सराहना
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement