Connect with us

हरिद्वार

आखिर बारात की दुल्हन लेकर कालेज क्यों पहुंचा दूल्हा.. देखें वीडियो

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार के पूर्णानंद तिवारी लॉ कॉलेज का मामला, दूल्हा-दुल्हन को देख हर कोई हैरान
हरिद्वार। हरिद्वार के पूर्णानंद तिवारी लॉ कॉलेज में एलएलबी पांचवें सेमेस्टर परीक्षा में दूल्हा बारात में दुल्हन संग पहुंचा। दूल्हे ने परीक्षा दी और दुल्हन कार में बैठे उसकी प्रतीक्षा करते रही। दूल्हे की ड्रेस में परीक्षा देने के लिए पहुंचे छात्र का स्वागत किया गया।
गाजीवाली श्यामपुर कांगड़ी के छात्र तुलसी प्रसाद उर्फ तरुण की सोमवार को शादी थी। हरियारणा हिसार से वह अपनी दुल्हन लेकर हरिद्वार पहुंचा। सोमवार को ही उसका एलएलबी के पांचवे सेमेटर का पेपर भी था। बारात की दुल्हन को तरुण घर जाने से पहले पूर्णानंद तिवारी लॉ कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचा। दुल्हन कालेज परिसर में फूलों से सजी कार में तरुण की परीक्षा खत्म होने का इंतजार करते रही। परीक्षा पूरी होने के बाद दुल्हन को लेकर तरुण घर गया और शादी की बाकी रस्तें रस्में पूरी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  शिवभक्तों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव शंकरः- कमल राजपूत
तुलसी प्रसाद उर्फ तरुण

Select Language

Advertisement