Connect with us

उत्तर प्रदेश

बड़ी बहन ने पढ़ाई नहीं करने पर चौथी कक्षा में पढ़ने वाले छोटे भाई को डांटा तो भाई ने लगा ली फांसी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तर प्रदेश के आगरा में बड़ी बहन ने पढ़ाई नहीं करने पर चौथी कक्षा में पढ़ने वाले छोटे भाई विष्णु को डांटा तो उसने बहन से झगड़ा करने के बाद कमरे में जाकर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। बालक दो बहनों में इकलौता भाई था।
घटना ताजगंज के आनंदी विहार इलाके की है। जलेसर के गांव पांडा निवासी संजय कुशवाह नर्सरी में काम करते हैं। उनके दो बेटी पायल (17), मन्नत (14) और बेटा विष्णु (12) चौथी कक्षा का छात्र था। तीन साल पहले संजय की पत्नी सीता देवी विवाद के पास बच्चों को लेकर ससुराल में आ गई थी। तब से आनंदी विहार में बच्चों साथ किराये के मकान में रह रही थी।  शनिवार को सुबह करीब 8 बजे पढ़ाई नहीं करने पायल ने विष्णु की डांट लगा दी। इस पर दोनों में झगड़ा हुआ। नाराज होकर विष्णु ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इस दौरान उनकी मां घर से बाहर गई थी। एक घंटे तक बाहर नहीं आने पर पायल ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से झांककर देखा तो विष्णु पंखे से लटका था। 
भाई को फंदे पर लटका देख पायल और मन्नत की चीखें निकल गईं। चीखपुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। दरवाजा तोड़कर विष्णु को फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर मां भी घर पहुंच गई। बेटे का शव देख दहाड़ें मारकर रोने लगी। भाई की मौत के बाद बहन पायल और मन्नत के आंसू भी नहीं थम रहे थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement