Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी। हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद कर्फ्यू लग चुका है। ऐसे में ऊधम सिंह नगर पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर है। चौराहों के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश से सटे बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग कर रही है। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ कर उनका सत्यापन भी किया जा रहा है।
हल्द्वानी में हिंसा के बाद यूपी में भी अलर्ट जारी। सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। उत्तराखंड की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के जिलों में चौकसी बढ़ाई गई।