Connect with us

हल्द्वानी

इलाज में लापरवाही का आरोप, आठ महीने की गर्भवती महिला की मौत से मचा कोहराम

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पंतनगर निवासी आठ महीने की गर्भवती महिला स्वाति पांडे की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

जानकारी के अनुसार, स्वाति पांडे (29) पंत विहार कॉलोनी, पंतनगर की रहने वाली थीं और इस समय मायके में रह रही थीं। उनके पति अवनीस पांडे पंजाब के लुधियाना में नौकरी करते हैं। गुरुवार शाम अचानक स्वाति की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था, जिसके बाद उन्हें तत्काल हल्द्वानी स्थित मुखानी चौराहे के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनके गनर की जिसके साथ हाथापाई हुई उसकी भी सुनें...

हालत गंभीर देख अस्पताल ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद स्वाति को सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गर्भवती स्वाति के साथ गर्भ में पल रहे बच्चे को भी नहीं बचाया जा सका।शोकाकुल परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों अस्पतालों में समय पर और बेहतर इलाज नहीं मिला। यदि सही समय पर इलाज होता, तो स्वाति और उसके बच्चे की जान बचाई जा सकती थी। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। घटना के बाद स्वाति के परिवार में कोहराम मचा है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, दुबई से चल रहा रैकेट; 'स्लीपर सेल' से करोड़ों का ट्रांजेक्शन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement