Connect with us

उत्तराखण्ड

एक नामांकन वापस, अब उत्तराखंड के चुनावी महासंग्राम में दम दिखाएंगे 55 प्रत्याशी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों में टिहरी सीट पर सबसे कम 11 और सबसे अधिक 14 प्रत्याशी हरिद्वार से लड़ेंगे चुनाव
देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के नामांकन की सभी प्रक्रिया पूरी हो गई है। शनिवार को नाम वापसी के बाद अब सत्ता संग्राम में कुल 55 प्रत्याशी मैदान में हैं।  
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेसवार्ता में बताया कि शनिवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। प्रदेश की पांच लोकसभा सीट में से केवल एक सीट अल्मोड़ा से निर्दलीय उम्मीदवार अर्जुन कुमार देव ने अपना नामांकन वापस लिया है।
उन्होंने बताया कि अब प्रदेश की पांच लोकसभा निर्वाचन सीटों पर कुल 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिसमें टिहरी सीट पर 11, पौड़ी गढ़वाल पर 13, अल्मोड़ा में सात, नैनीताल में 10 और हरिद्वार में 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।
बात दें कि इस बार 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव में 93 हजर 187 सर्विस मतदाता हैं। 18 से 19 साल के एक लाख 48 हजार 90 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार ईवीएम का बटन दबाएंगे। 85 से अधिक आयु वर्ग के 65 हजार 160 और 80 हजार 335 दिव्यांग मतदाता हैं।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, एग्जिट पोल के निष्कर्ष का प्रकाशन और प्रसारण करना चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। 19 अप्रैल की सुबह सात बजे से लेकर एक जून 2024 को 6:30 बजे शाम तक एग्जिट पोल का प्रकाशन और प्रसारण नहीं किया जा सकेगा। इन प्रतिबंधों का सभी मीडिया हाउस को पालन सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही, मतदान खत्म होने के 48 घंटे पहले से ओपिनियन पोल करना और उसके निष्कर्ष का प्रकाशन और प्रसारण करना भी प्रतिबंधित रहेगा।
राज्य में किस वर्ष के चुनाव में कितने प्रत्याशी लड़े
वर्ष-     कुल प्रत्याशी

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के अल्मोड़ा से प्रत्याशी प्रदीप टम्टा 27 मार्च और टिहरी सीट से जोत सिंह गुनसोला 26 मार्च को करेंगे नामांकन

2004-    54
2009-    76
2014-    74
2019-    52
2024-    55
किस लोकसभा में कौन उम्मीदवार
टिहरी लोकसभा सीट (11 प्रत्याशी)
1. जोत सिंह गुनसोला (कांग्रेस)
2. माला राज्य लक्ष्मी शाह (भाजपा)
3. नेमचंद (बसपा)
4. नवनीत सिंह गुसाईं (राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी)
5. बृजभूषण करनवाल (भारतीय राष्ट्रीय एकता दल)
6. रामपाल सिंह (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
7. प्रेमदत्त सेमवाल (निर्दलीय)
8. बॉबी पंवार (निर्दलीय)
9. विपिन कुमार अग्रवाल (निर्दलीय)
10. सरदार खान पप्पू (निर्दलीय)
11. सुदेश तोमर (निर्दलीय)
गढ़वाल लोकसभा सीट (13 प्रत्याशी)
1.अनिल बलूनी (भाजपा)
2.गणेश गोदियाल (कांग्रेस)
3.धीर सिंह (बसपा)
4.अर्जुन सिंह (अखिल भारतीय परिवार पार्टी)
5.आशुतोष नेगी (उत्तराखंड क्रांति दल)
6.डॉ. मुकेश चंद्र पंत (सैनिक समाज पार्टी)
7.रेशमा (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट)
8.विनोद कुमार शर्मा (उत्तराखंड समानता पार्टी)
9.श्यामलाल (बहुजन मुक्ति पार्टी)
10.सुरेशी देवी (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
11.दीपेंद्र सिंह नेगी (निर्दलीय)
12.मुकेश प्रकाश (निर्दलीय)
13.सोनू कुमार (निर्दलीय)
अल्मोड़ा लोकसभा सीट (सात प्रत्यााशी)
1.अजय टम्टा (भाजपा)
2.प्रदीप टम्टा (कांग्रेस)
3.नारायण राम (बसपा)
4.किरन आर्या (उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी)
5.ज्योति प्रकाश टम्टा (बहुजन मुक्ति पार्टी)
6.डॉ. प्रमोद कुमार (पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
7.अर्जुन प्रसाद (निर्दलीय)
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट (10 प्रत्याशी)
1.अजय भट्ट (भाजपा)
2.प्रकाश जोशी (कांग्रेस)
3.अख्तर अली (बसपा)
4.अखलेश कुमार (अखिल भारतीय परिवार पार्टी)
5.अमर सिंह सैनी (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
6.जीवन चंद्र उप्रेती (भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी)
7.शिब सिंह (उत्तराखंड क्रांति दल)
8.सुरेंद्र सिंह (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी)
9.रमेश कुमार मैक्स (निर्दलीय)
10.हितेश पाठक (निर्दलीय)
हरिद्वार लोकसभा सीट (14 प्रत्याशी)
1.त्रिवेंद्र सिंह रावत (भाजपा)
2.वीरेंद्र रावत (कांग्रेस)
3.जमील अहमद (बसपा)
4.बलबीर सिंह भंडारी (उत्तराखंड समानता पार्टी)
5.मोहन सिंह असवाल (उत्तराखंड क्रांति दल)
6.ललित कुमार (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक)
7.सुरेश पाल (भारतीय राष्ट्रीय एकता दल)
8.अकरम हुसैन (निर्दलीय)
9.अवनीश कुमार (निर्दलीय)
10.आशीष ध्यानी (निर्दलीय)
11.उमेश कुमार (निर्दलीय)
12.कर्ण सिंह सैनी (निर्दलीय)
13.पवन कश्यप (निर्दलीय)
14.विजय कुमार (निर्दलीय)

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement