Report by : CWN Desk
Published at :
असम में पकड़े गए आइएसआइएस के एजेंट हैरिश फारूकी का देहरादून से जुड़ा है गहरा कनेक्शन

देहरादून में पिता चलाते हैं यूनानी दवाखाना, पुलिस और एजेंसियां छानबीन में जुटी
देहरादून। असम से पकड़े गए आइएसआइएस के एजेंट हैरिश फारूकी का देहरादून से कनेक्शन निकला है। वह यहां के रहने वाले एक यूनानी हकीम का बेटा बताया जा रहा है।
हालांकि, स्थानीय इंटेलिजेंस और पुलिस के अनुसार वह बीते दस साल से देहरादून नहीं आया है। केंद्रीय एजेंसी कई बार उसके बारे में जानकारी करने देहरादून आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि उसका पिता भी कई दिनों से ग़ायब है।
बता दें कि केंद्रीय एजेंसी ने असम में हैरिश फारूकी नाम के एक युवक को उसके दोस्त के साथ गिरफ़्तार किया है। उसके दोस्त अनुराग ने कुछ दिन पहले इस्लाम कबूल किया था। हैरिश फारूकी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का पढ़ा हुआ बताया जा रहा है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया की हैरिश के पिता यहां पर एक यूनानी दवाखाना चलाते हैं। बीते 20 सालों से फारूकी का परिवार देहरादून के डालनवाला में रहता है। एसएसपी ने बताया कि स्थानीय पुलिस के पास काफ़ी समय से यह इनपुट था। लेकिन उसके बारे में पता चला कि हैरिश बीते दस साल से देहरादून नहीं आया है। उसके पिता को भी देहरादून पुलिस ने संपर्क किया था। सूत्रों के मुताबिक़ एसटीएफ़ भी काफ़ी लंबे समय से हैरिश के पिता के संपर्क में थी और उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया था।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›