Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

सरकार से नाराज गुरिल्ले नौ अगस्त को करेंगें सीएम आवास कूच

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नौकरी और पेंशन की मांग को लेकर विगत सत्रह वर्षों से आंदोलनरत हैं गुरिल्ले

देहरादून। आज यहां प्रेस को जारी बयान में एस एस बी स्वयं सेवक कल्याण समिति के अध्यक्ष ब्रह्मा नन्द डालाकोटी ने कहा कि एस एस बी गुरिल्लों द्वारा 9 अगस्त को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच किया जायेगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुरिल्ले नौकरी, पैंशन की मांग को लेकर विगत 17सालों से आंदोलनरत हैं। अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में गुरिल्लों के धरने को 5000 दिन से भी अधिक दिन हो गये हैं। पूर्व सरकारों ने गुरिल्लों के लिए कुछ शासनादेश भी जारी किये तथा मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गुरिल्लों के समायोजन हेतु अनेक निर्णय लिए गये किन्तु न तो शासनादेश पूरी भांति लागू हुए न उच्च स्तर पर लिए गये निर्णयों,आदेशों पर संबंधित विभागों ने कार्यवाही की।विगत लंबे समय से गुरिल्लों द्वारा विभिन्न माध्यमों से सरकार एवं सचिवालय में पहल की कोशिश की जा रही है लेकिन संगठन के पदाधिकारियों को न तो मुख्य सचिव से मिलने का अवसर मिला न उनके ज्ञापनों पर कार्यवाही हुई। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भी पत्रों पर विभागों ने कार्यवाही नहीं की। सरकार में अनेक मंत्रियों ने जहां मुलाकात का अवसर प्रदान नहीं किया वहीं जो मिले भी उन्होंने क्या किया उसके जबाब में कुछ उत्तर नहीं दिया गया । गुरिल्लों द्वारा 23 जून से 26 जुलाई तक पूरे उत्तराखंड में रथयात्रा निकाली। हर दिन राज्य और केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजकर मांगों से अवगत कराया गया। लेकिन सरकार ने कोई सकारात्मक कार्यवाही न होने से नाराज गुरिल्लों ने मुख्यमंत्री आवास कूंच का निर्णय लिया है। गुरिल्लों द्वारा उसी दिन आंदोलन के आगे के कार्यक्रम घोषित किये जायेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement