Connect with us

हरिद्वार

भारत को जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित करें केंद्र सरकार: निरंजन स्वामी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देश के विकास के लिए जल्द लागू हो जनसंख्या नियंत्रण कानून: पंडित आयुष कृष्ण नयन

हरिद्वार। राष्ट्रीय कथावाचक पंडित आयुष कृष्ण नयन महाराज भूपतवाला स्थित पुरुषार्थ आश्रम पहुंचे जहां उनका महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज ने शॉल ओढ़ाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। धर्म और संस्कृति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए निरंजन स्वामी महाराज ने कहा कि संत महापुरुष भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर संजोय हुए हैं। और सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति ने हमेशा ही विश्व का मार्गदर्शन किया है। अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार को कानून बनाकर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए। देश के समुचित विकास के लिए कॉमन सिविल कोड और जनसंख्या नियंत्रण कानून भी जल्द लागू होना चाहिए। बढ़ती जनसंख्या के कारण भारत में अनेक असुविधा उत्पन्न हो रही है। असीमित विकास के कारण प्रकृति का दोहन अत्यंत विनाशकारी साबित हो रहा है। हाल ही में तुर्की में आया भूकंप और हजारों लोगों की मौत जिसका वास्तविक सबूत है। इसलिए भारत को भी इससे सबक लेते हुए भविष्य के लिए योजनाएं बनानी चाहिए। जोशीमठ सहित संपूर्ण उत्तराखंड का सर्वे करा कर सरकार को यहां के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। बाल शुक पंडित आयुष कृष्ण नयन महाराज ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है। विकास की नई योजनाएं लगातार देश को गति प्रदान कर रही हैं लेकिन देश के समग्र विकास के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण अति आवश्यक है। बढ़ती जनसंख्या भारत की उन्नति में बाधक है। भारत जल्द से जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित हो संत समाज इसके लिए लगातार प्रयासरत है। एक देश में सभी को समान रूप से अधिकार प्राप्त होने चाहिए और लोकतंत्र में कानून सभी के लिए समान है। इसका विरोध नहीं होना चाहिए। इसलिए जल्द से जल्द सरकार को इस ओर ध्यान देकर इसे लागू करना चाहिए। संपूर्ण संत समाज केंद्र सरकार के साथ है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement