Report by : Paras Bisht
Published at :
30 अप्रैल को जारी होगा उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का परीक्षाफल

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का परीक्षाफल 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी जारी किया जाएगा। 
उत्तराखंड बोर्ड के सभागार में परीक्षाफल समिति की सुबह 10 बजे बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने की। सभापति ने बताया 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षाफल जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी जारी किया जाएगा। परीक्षाफल सुबह 11:30 बजे घोषित होगा। बैठक में सचिव वीपी सिमल्टी, अपर सचिव बीएम रावत आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›