Report by : कालू वर्मा
Published at :
63 हेडकांस्टेबल बने ASI, एसएसपी ने लगाए स्टार

प्रमोशन होने पर स्टॉफ में मिठाई बांटकर जताई खुशी

हरिद्वार। मुख्यालय द्वारा जारी सूची के तहत वरिष्ठता क्रम में अपर उप निरीक्षक (ASI) बने जनपद हरिद्वार के 63 हेडकांस्टेबल्स को आज एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह एवं अन्य प्रभारीगण द्वारा कंधे पर स्टार पहनाकर प्रमोशन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान प्रमोट हुए जवानों की खुशी में शामिल होते हुए संगी साथियों द्वारा मिष्ठान इत्यादि वितरित कर पदोन्नति प्राप्त करने वाले अपने साथी को बधाई दी।।एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा सभी को प्रमोशन के बाद बढ़ी जिम्मेदारियों को और अधिक तन्मयता एवं निष्ठा से निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›