Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी, अब तक हरिद्वार लोकसभा में सबसे ज्यादा तो गढ़वाल सीट पर कम
उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी, अब तक हरिद्वार लोकसभा में सबसे ज्यादा तो गढ़वाल सीट पर कम

सुबह से बूथों पर लगी है मतदाताओं की लाइन, हल्द्वानी में नव दंपती भी मतदान करने पहुंचे
देहरादून। उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। सुबह कुछ बूथों पर ईवीएम शुरू होने ने देरी हुई। मतदाताओं की सुबह से बूथों पर लाइन लगी है। सुबह नौ बजे तक 10.54 प्रतिशत मतदान हुआ है। हरिद्वार संसदीय सीट पर सबसे ज्यादा लोगों ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया है। जबकि गढ़वाल संसदीय सीट पर मतदान की गति कुछ धीमी रही है। हल्द्वानी में नव दंपती भी मतदान करने पहुंचे हैं।
नैनीताल-ऊधम सिंह नगर 9.83 प्रतिशत, हरिद्वार संसदीय सीट पर 12.49 प्रतिशत, अल्मोड़ा सीट पर 10.13 प्रतिशत, गढ़वाल सीटर पर 9.46 प्रतिशत और टिहरी संसदीय सीट पर 10.25 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया। वहीं, पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विस क्षेत्र में मुनस्यारी के चीन सीमा से लगे क्षेत्र के साईपोलू बूथ पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया है। दस बजे तक एक भी मतदाता मतदान के लिए नही पहुंचा। लगभग 900 मतदाताओं वाले साइपोलू के ग्रामीण मुनस्यारी मिलम और बुई पातू सड़क से जोड़ने की मांग कर रहे है। चुनाव बहिष्कार की चेतावनी भी दी थी। ग्राम प्रधान राम सिंह नेगी व क्षेत्र पंचायत सदस्य रणजीत राम ने बताया कि ग्रामीणों की मांग शासन-प्रशासन द्वारा दरकिनार की गई।जिसे लेकर ग्रामीण मतदान बहिष्कार कर रहे है।
नैनीताल जिले के लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र के दैलिया मतदान केंद्र पर एक ऐसा नजारा देखने को सामने आया जहां दूल्हा दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे जहां दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई दुल्हन ने बताया कि दे रात उसकी शादी हुई है और आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है लेकिन विदाई से पहले अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है दुल्हन गायत्री चन्दोल ने बताया कि दैलिया गाँव से पली पढ़ी है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है और दे रात शादी समारोह के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच अपना मताधिकार का प्रयोग किया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›