Report by : CWN Desk
Published at :
रात में तम्बाकू की तलब लगी तो दुकानदार का दरवाजा खटखटाया, तम्बाकू देने से मना किया तो भाला घोंपकर कर दी हत्या

मुजफ्फरनगर। तंबाकू नहीं देने पर तीन भाइयों ने भाला घोंपकर दुकानदार की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित परिवार संग गांव छोड़कर भाग गए। आरोपितों की गिरफ्तारी और आर्थिक मदद की मांग को लेकर कश्यप समाज के लोगों ने शव रखकर तहसील में धरना दिया।
कुरथल के 50 वर्षीय राजबीर कश्यप ने घर में ही किराना की दुकान कर रखी थी। शनिवार रात साढ़े नौ बजे दुकान बंद करने के बाद वह पत्नी कविता व तीन बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। रात साढ़े 11 बजे गांव के ही तीन भाई दीपक, मंगू, टिल्लू ने राजबीर के घर का दरवाजा खटखटाया और तंबाकू देने को कहा।
राजबीर ने रात में परेशान न करने की बात कहते हुए तंबाकू देने से मना कर दिया और पिछला उधार चुकता करने को भी कहा। इस पर तीनों भाई धमकी देकर चले गए। राजबीर की पत्नी कविता ने बताया कि 15 मिनट बाद तीनों भाई भाला लेकर घर में घुसे और राजबीर पर दो बार भाला घोंपने के बाद भाग गए। राजबीर को जिला अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
राजबीर के भाई संजीव ने तीनों आरोपित भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम के बाद लोगों ने बुढ़ाना तहसील परिसर में शव रखकर धरना दिया और आरोपितों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की मांग की। एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार और एसपी देहात एसपी बंसल के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
जानकारी होने पर स्वजन उसे उतारकर सीएचसी कमालगंज ले गए। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी में तैनात डा. अभय श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि सनी की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। डाक्टर ने बताया कि हैगिंग का मामला प्रतीत हो रहा है। भाई सौरभ ने बताया कि सनी भाजपा के सेक्टर अध्यक्ष हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›