Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून त्यूणी अटाल मोटर मार्ग पर ऑल्टो कार दुर्घटना,  छह लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मृतक हिमाचल प्रदेश निवासी, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल
देहरादून
। त्यूणी अटाल मोटर मार्ग पर भीषण हादसा हो गया। एक ऑल्टो कार दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह साढ़े नौ बजे के लगभग त्यूणी से छह लोगों को लेकर जा रही एक आल्टो कार नाइली अटाल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक हिमाचल प्रदेश के बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो बच्चों समेत छह लोग शामिल हैं।
सभी मृतक मृतकों में संजू उम्र 35 वर्ष, सूरज उम्र 35 वर्ष, शीतल पत्नी सूरज उम्र 25 वर्ष, संजना पुत्री सविता देवी उम्र 21 वर्ष, दिव्यांश पुत्र जीत बहादुर उम्र 10 वर्ष व यश पुत्र सूरज उम्र 5 वर्ष ग्राम संेज पोस्ट पंद्राणु 15 तहसील जुब्बल, शिमला, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं।

Select Language

Advertisement