Report by : कालू वर्मा
Published at : Updated at :
बाबा रामदेव हरिद्वार पुलिस को करेंगे तनाव मुक्त, एसएसपी और बाबा के बीच हुई भेंट

एसएसपी द्वारा हाल के दिनों में पतंजलि के नाम पर साइबर ठगी से जुड़े मुकदमों में कार्रवाई का भरोसा दिलाया
पुलिस को फिट रखने में योगगुरु बाबा रामदेव द्वारा आयुर्वेद के माध्यम से दिया जायेगा सहयोग

हरिद्वार। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रर्मेंद्र डोबाल ने योग गुरु बाबा रामदेव से शिष्टाचार भेंट की। दोनों के बीच सकारात्मक माहौल में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
एसएसपी ने हाल के दिनों में पतंजलि के नाम पर साइबर ठगी से जुड़े मुकदमों में कार्रवाई का भरोसा दिलाया साथ ही दिनभर धूप व बारिश में ड्यूटी देने वाले यातायात पुलिसकर्मियों की शारीरिक फिटनेस और सिविल पुलिस के जवानों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए पतंजलि किस प्रकार योग और आयुर्वेद के माध्यम से सहयोग कर सकता है, इस पर भी चर्चा हुई जिसपर बाबा रामदेव ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
बाबा रामदेव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गौशाला का भ्रमण कराते हुए गायों की विशेषताएं बताई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने हाथ से गाय को रोटी भी खिलाई। वहीं, दूसरी तरफ लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद और मंगलौर विधायक शरबत करीम अंसारी ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कैंप कार्यालय पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›