Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

बागेश्वर: उपचुनाव के लिए भाजपा की तैयारी शुरू, कैबिनेट मंत्री बहुगुणा और प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट को बनाया प्रभारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के कारण रिक्त हुई बागेश्वर विधानसभा की सीट
देहरादून। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के कारण रिक्त हुई विधानसभा की बागेश्वर सीट के उपचुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
चुनाव की दृष्टि से कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट को प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हवाले से यह जानकारी दी।कैबिनेट मंत्री बहुगुणा इस जिले के प्रभारी भी हैं।
भाजपा ने उपचुनाव में प्रबंधन की दृष्टि से सरकार व संगठन के मध्य बेहतर समन्वय का संदेश भी दिया है। यही कारण है कि इसमें सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री बहुगुणा और संगठन की तरफ से प्रांतीय महामंत्री बिष्ट को चुनाव प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। उधर, कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement