Report by : CWN Desk
Published at :
बागेश्वर। उत्तराखंड की अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा सीट बागेश्वर के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है। कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास की पत्नी भाजपा प्रत्याशी पार्वती ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2405 मतों के अंतर से हरा दिया है। तीसरे नंबर पर मतदाताओं ने नोटा को रखा। समाजवादी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के उम्मीदवार हजार के अंक तक भी नही पहुंच सके।