Connect with us

हरिद्वार

“बेगम” आई नहीं, 9 बाइक और 12400 रुपये भी गवाएं, क्या है मामला पढ़े…

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कलियर क्षेत्र में सार्वजनिक जगह पर महफ़िल में ऐन वक्त पुलिस की हुईं सरप्राइज इंट्री, धर दबोचे 4 लोग

रुड़की। थाना कलियर क्षेत्र में सार्वजनिक जगह पर जुआ खेल अपना और दूसरों का घर बर्बाद करने के साथ-साथ माहौल बिगाड़ रहे जुआरियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दिनांक 01.03.2023 को मुखबिर की सूचना पर मेवाड़ कला कलियर स्थित आम के बाग में जीत हार की बाजी लगा रहे 04 अभियुक्तों को ताश के पत्तों की गड्डी व ₹12400/- नगदी के साथ दबोचा।
मौके पर खड़ी कुल 09 मोटरसाइकिल को लाकर के थाने दाखिल करते हुए दबोचे गए अभियुक्तों के खिलाफ थाना कलियर में मु0अ0सं0 98/23 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभि0 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुरादाबाद: गांधी जयंती पर डॉ. नवनीत गोस्वामी की अद्भुत कृति

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1- मोमिन पुत्र हबीब उम्र 32 वर्ष निवासी मेवाड़ कला थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार
2-शाहरुख पुत्र खुर्शीद उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मेवाड़ कला थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार
3-अशोक कुमार पुत्र जय सिंह निवासी कहना पुर थाना कोतवाली सिविल लाइन रुड़की हरिद्वार उम्र 36 वर्ष 4-शाहरुख पुत्र रईस निवासी मुकर्रबपुर थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र 21 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  एशियाई स्वर्ण पदक विजेता संगीता को विधायक आदेश चौहान ने दी बधाई

*बरामदगी का विवरण-* 
1- 52 पत्ती ताश
2- ₹12400/- नगदी
3- मौके पर खड़ी कुल 09 मोटरसाइकिल।

*पुलिस टीम*
1-उप निरीक्षक नवीन नेगी  
2-हेड कांस्टेबल जमशेद अली
3-हेड कांस्टेबल इलियास अली
4-होमगार्ड दीपक रावत 
5-होमगार्ड ललित कुमार
6-होमगार्ड अंकित कुमार

Select Language

Advertisement