Connect with us

उत्तर प्रदेश

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला, कमर में गोली लगी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देवबंद। उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है। उनकी कमर में गोली लगी है, घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
जानकारी के अनुसार भीम आर्मी चीफ अपनी कार से किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान उन पर जानलेवा हमला किया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद देवबंद की गांधी कॉलोनी में किसी के पास मिलने गए थे। वहां से निकलते समय दो युवकों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें  छर्रे लगने से वह जख्मी हो गए। हमलावर एक कार में सवार होकर फरार हो गए। उपचार के लिए उन्हें देवबंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है। एसपी देहात का कहना है कि अभी हमले का कारण और हमलावरों की जानकारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रात में तम्बाकू की तलब लगी तो दुकानदार का दरवाजा खटखटाया, तम्बाकू देने से मना किया तो भाला घोंपकर कर दी हत्या

Select Language

Advertisement