Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी में एसटीएच से डाक्टर के केबिन से चोरी करने वाला निकला करोड़पति चोर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

इसलिए कि थी चोरी, खुलासे से पुलिस दंग रह गई, 22 अप्रैल को डाक्टर ने दी तहरीर
हल्द्वानी।
एसटीएच में डाक्टर के केबिन में घुसकर पल्स आक्सीमीटर समेत कई सामान चोरी करने वाला चोर करोड़पति निकला। स्मैक का नशा करने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।
चोरी का शक न हो, इसलिए जिस कमरे से चोरी की, वहां से डाक्टरों का कोट (एप्रिन) पहनकर बाहर निकला और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी हुआ पूरा सामान भी बरामद कर लिया है।
पुलिस बहुउद्देशीय भवन में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि सोमवार को एसटीएच में ड्यूटी कर रहे डा. राहुल बिष्ट व अन्य का बैग चोरी हो गया था। अस्पताल के फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध डाक्टर का कोट पहनकर बैग टांगकर जाता हुआ दिखा था।
22 अप्रैल को डाक्टर ने तहरीर दी थी। प्राथमिकी कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को रामपुर रोड एफटीआइ मोड़ के पास आरोपित मानपुर पश्चिम देवलचौड़ हल्द्वानी निवासी अरुण पाठक को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी हुआ सामान बरामद हो गया है। पुलिस ने आरोपित की कुंडली खंगाली तो दंग रह गई। वह करोड़पति निकला।
टीपीनगर चौकी क्षेत्र में आरोपित का जिम और नया मॉल खुला है। उसके नाम कई बीघा जमीन भी बताई जा रही है। सीओ सिटी नितिन लोहनी के अनुसार, आरोपित स्मैक का आदी है। उसने स्मैक का नशा खरीदने के लिए चोरी की थी। प्रेसवार्ता में कोतवाल उमेश कुमार मलिक व मंडी चौकी इंचार्ज विजय मेहता भी मौजूद रहे। आरोपित को पकड़ने वाली टीम में मेडिकल चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार तेवतिया, अनिल जोहरी व मो. फईम शामिल रहे।
आरोपित अरुण पाठक ने घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। वह उस समय डाक्टरों के केबिन में घुसा, जब सभी अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। पहली बार में वह अस्पताल के अंदर पार्किंग तक बाइक से पहुंचा। केबिन में घुसकर मौके की नजाकत को भांप गया। इसके बाद बाइक लेकर अस्पताल के गेट से बाहर निकला और सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर दोबारा पैदल अंदर आया। केबिन में घुसकर उसने सबसे पहले कुर्सी पर टंगा डाक्टर का कोट पहना। इसके बाद दो-तीन डाक्टरों के बैग को उठाकर निकल गया।
चोर को पकड़ने में हेड कांस्टेबल इसरार अहमद हीरो रहे। सीसीटीवी के काम में माहिर इसरार को चोर की लोकेशन तलाशने का टास्क मिला था, जिसमें वह दूसरे दिन ही सफल हो गए। 50 से अधिक कैमरे खंगालने पर चोर पकड़ा गया। आरोपित के घर का अंतिम कैमरा खंगाला गया, जिसमें अरुण दिखा।अरुण अस्पताल से निकलने के बाद बाइक लेकर गांधी स्कूल के पास सुनसान जगह पर जाकर रुका था। यहां पर उसने डाक्टर का पहना हुआ एप्रिन उतारा। इसके बाद होंडा शोरूम के सामने से होकर भाग निकला। एक टैबलेट, दो एंड्रायड स्मार्टफोन, पावर बैंक, आइफोन की लीड, आइफोन की सी पिन लीड, बी टाइप चार्जर, सी टाइप लीड, स्मार्टवाच, पल्स आक्सीमीटर, एयर बड।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement