Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा ने बदरीनाथ उपचुनाव में राजेंद्र भंडारी और मंगलौर से करतार सिंह भड़ाना को बनाया प्रत्याशी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भाजपा ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बदरीनाथ से पार्टी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने विधानसभा सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया था।
भाजपा ने मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उसी दौरान यह माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें मंगलौर विस सीट से उम्मीदवार बना सकती है।
पार्टी के पर्यवेक्षक टीमों ने बदरीनाथ और मंगलौर विस सीट पर रायशुमारी की औपचारिकता पूरी कर बृहस्पतिवार को ही नाम प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के माध्यम से केंद्रीय चुनाव समिति को भेज दिए थे। देर रात समिति ने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement