Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा सरकार के मंत्री सत्ता के नशे में हुए चूर:- सुमित तिवारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- उत्तराखंड सरकार के भाजपा के मंत्री द्वारा सरेराह की गई लोगों की पीटाई की समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित तिवारी ने घोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा की यह एक सभ्य जनप्रतिनिधि द्वारा बहुत ही निंदनीय कृत्य है। सुमित तिवारी ने कहा की एक उच्च पद पर बैठे जनप्रतिनिधि को यह ज्ञात होना चाहिए कि वह जानता द्वारा चुना गया है। वह जानता का सेवक है एक तानाशाह नही, जो सत्ता के नशे में इतना मदहोश हो गया कि उसे यह भी ज्ञान नहीं रहा कि आपके इस कृत्य का जनता में क्या संदेश जाएगा। सुमित तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार अब तक आम जनता का शोषण तो कर ही रही थी। लेकिन अब उनके मंत्री ने बीच सड़क युवक को दौड़ा दौड़ा कर पीटकर यह भी दिखा दिया की उनकी सत्ता की हनक कितनी बड़ी है। कि उनके खिलाफ बोलने वालों या आवाज उठाने वालों का यही हश्र किया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या भाजपा के लोग भाजपा मंत्री के इस कृत से सहमत है। यदि सहमत नही है तो ऐसे मंत्री का तत्काल इस्तीफा ले लेना चाहिए। क्योंकि जब से प्रेमचंद्र अग्रवाल ने शहरी विकास का मंत्रालय संभाला है वह लगातार विवादों में घिरते आए है। चाहे सरकारी नियुक्तियों में भ्रष्टाचार का मामला हो या एचआरडीए का दुरुपयोग करने का मामला हो। इनका विवादों से पुराना कनेक्शन है। और आज तो उन्होंने हद कर दी। सरेराह उनकी इस दबंगई से सब हैरान और परेशान है कि आख़िर ऐसा क्या हो गया कि मंत्री जी को बीच सड़क दो दो हाथ करना पड़ गया। कहीं न कहीं इसके पीछे भाजपा सरकार का बहुत बड़ा योगदान है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement