Report by : कालू वर्मा
Published at :
पैसों के लेनदेन में आरोपियों ने घर पहुंचकर मारी गोलियां
हरिद्वार। भाजपा नेता और पूर्व छत्रसंघ अध्यक्ष अमरदीप चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई को भी गोली मारी गई हैं। बताया जा रहा है पैसों के लेनदेन में पार्टनर ने ही अपने बेटों के साथ भाजपा नेता के घर पहुंचकर गोलीबारी की।
गोलीकांड से हड़कंप मचा है। घटना रविवार देर रात की हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने भाजपा नेता के हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी राजकुमार और उसके बेटे हर्षदीप, मनदीप उर्फ गोली और दो अज्ञात बताए जा रहे हैं।