Report by : CWN Desk
Published at :
मुरादाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुए सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। वे इनोवा कार से दिल्ली जा रहे थे। इनोवा कार में एक्सयूवी कार ने टक्कर मार दी।
हादसा दिल्ली लखनऊ हाइवे पर थाना पाकबड़ा इलाके में हुआ। फिलहाल उन्हें टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के मुताबिक, वे गंभीर घायल नहीं हैं और खतरे से बाहर हैं। दरअसल, भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल के आवास पर रात्रि भोज का कार्यक्रम था इस घटना की सूचना मिलने के बाद मेयर विनोद अग्रवाल भी अस्पताल पहुंचे।