Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पिथौरागढ़ में जनसभा के बाद अब विकासनगर पहुंचे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

विकासनगर में टिहरी लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा
देहरादून।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार गरमाने उत्तराखंड पहुंचे हैं। पिथौरागढ़ में जनसभा के बाद अब वह कुछ ही देर में विकासनगर पहुंच गए हैं। यहां वह टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में पहुंच गए हैं। इस दौरान उनके साथ सीएम पुष्कर सिंंह धामी भी मौजूद है। वह चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे है।
बता दें कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे है। वह पिथौरागढ़ के बाद विकासनगर में चुनावी जनसभा करेंगे। उनका हरिद्वार में एक रोड शो भी होगा। इसके अलावा बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, शक्ति केंद्र स्तर की महत्वपूर्ण त्रिदेव सम्मेलन एवं लोकसभा स्तर की चुनाव कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।
विकास नगर में पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सात लाख लोगों ने आयुष्मान योजना का उपयोग कर अपनी और परिवारजनों की जान बचाई है। कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्य नहीं दिया है। हमें अटल जी को याद रखना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा है कि अटल ने राज्य बनाया, मैं इसे संवारने का काम करूंगा। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि सारी सीटों पर पांच लाख के वोटों के अंतर से जीत दर्ज करनी है। तेज धूप भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का जनसभा में पहुंचना इस बात का साक्ष्य है हमारी बड़ी जीत सुनिश्चित है।
मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, गणेश जोशी, टिहरी लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामशरण नौटियाल उपस्थित हैं।
जेपी नड्डा की बाबूगढ़ स्थित हाईवे मैदान पर होने वाली चुनाव सभा को देखते हुए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। एक बजे से ही डाकपत्थर और कालसी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मुख्य बाजार विकासनगर में प्रवेश नहीं दिया गया। ये वाहन सैयद रोड होते हुए निकाले गए। हरबर्टपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से हरिपुर कैनाल रोड पर डायवर्ट किया गया। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement