Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का विरोध करने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काली पट्टी बांधकर करने जा रहे थे विरोध, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार
। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरिद्वार पहुंचने पर ख़ड़खड़ी में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध करने की तैयारी की हुई थी, लेकिन पुलिस को इसकी भनक लगते हुए सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई है।
रविवार को युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में कार्यकर्ता खड़खडी पहुंचे, जहां पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की भी हुई। जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि प्रदेश के हालात बद से बदतर हो रहे हैं। अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल रहा है। सरकारी परीक्षाओं में घोटाले हो रहे। बेरोजगारी और महंगाई दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। जेपी नड्डा मन की बात सुनने आ रहे। जनता के मन की बात सुनने का समय नहीं है। महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रदेश में आपदा आ रही है और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने दिल्ली से आ रहे। मणिपुर जल रहा है। युकां महानगर अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि बीजेपी सरकार में जनता त्रस्त है। उनके नेता सैर सपाटा करने में व्यस्त हैं। मणिपुर की आग अभी भी जल रही है और नेता मन की बात सुनने पर पैसा खर्च कर रहे हैं। इस अवसर पर नितिन तेश्वर, शहर अध्यक्ष शुभम जोशी, अजय गिरी, ऋषभ वशिष्ठ, शंकर अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मायापुर विमल शर्मा साटू, शुभम नौटियाल, सेवादल महानगर अध्यक्ष अश्विनी कौशिक, दिव्यांशु, रितेश पांडे, सन्नी मल्होत्रा, विकास चंद्रा, ओम पहलवान, राकेश गुप्ता, यश चैधरी, ऋषभ अरोड़ा, सोम प्रजापति आदि शामिल थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement