Report by : CWN Desk
Published at :
2024 में फिर परचम लहराएगी भाजपा: भुल्लर

जगजीतपुर गुर्जर भवन में किया भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर का स्वागत

हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री संदीप प्रधान के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर का जगजीतपुर स्थित गुर्जर भवन में फूल माला पहनाकर स्वागत किया। आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लेते हुए कहा कि सभी युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। आगामी चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम रहेगी। उन्होंने कहा कि 2024 में एक बार फिर से केंद्र में मोदी सरकार अपना परचम लहराएगी। जिसमें एक-एक युवा मजबूती के साथ अपनी भागीदारी करेगा। स्वागत करते हुए जिला मंत्री संदीप प्रधान ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर पार्टी की रीति नीति को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायेंगे। युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। निश्चित ही इसका नतीजा आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा। सामाजिक सेना के प्रमुख स्वामी विनोद महाराज ने कहा कि विक्रम भुल्लर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। युवा ऊर्जावान कार्यकर्ता और पदाधिकारी ही पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। आज का युवा कल का भविष्य है। विक्रम भुल्लर के भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनने से युवाओं के बीच एक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिल रहा है। स्वागत करने वालों में अभिषेक चौधरी, विनीत सैनी, आशु चौधरी, संदीप चौहान, अमनदीप सिंह, गोपी चौधरी, जगपाल सिंह, शुभम, लाखन सिंह, दिगेंद्र सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›