Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
बॉबी पवार जमानत पर रिहा, शर्मनाक है बॉबी पवार की गिरफ्तारी:उपपा

रोजगार का अधिकार हो मौलिक अधिकार:पीसी तिवारी

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार को बागेश्वर में हुई गिरफ्तारी को शर्मनाक बताते हुए उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि प्रदेश में भर्ती घोटालों, पेपर मशीनों के खिलाफ लगातार संघर्षरत बेरोजगारों की गिरफ्तारी सरकार की भ्रष्टाचार में लिप्तता साबित करती है। उपपा ने उन्हें तत्काल बिना शर्त रिहा करने की मांग की।
उपपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार कांग्रेस की हो या भाजपा की, विधानसभा से लेकर हर भर्ती में भारी घोटाले हुए जिससे प्रदेश के युवाओं में भारी आक्रोश है। किंतु घोटालों में स्वयं लिप्त सरकार इन घोटालों की सीबीआई जांच कराने को तैयार नहीं है। उल्टा न्याय की मांग कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज कर गंभीर धाराओं में उनपर गंभीर आपराधिक मुकदमे लगा रही है।
उपपा ने कहा कि उपपा बेरोजगारों के आंदोलन का बिना शर्त समर्थन करती है और रोजगार के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाने और भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियों, अधिकारियों को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दायर करने की मांग करती है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›