Connect with us

उत्तराखण्ड

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान परिवार के साथ पहुंचे मसूरी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मसूरी। बॉलीवुड अभिनेता और मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान परिवार के साथ मसूरी के वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल के जिम, ऑडिटोरियम में गए और स्कूल स्टाफ और बच्चों के साथ बातचीत की।
साथ ही उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से भी मुलाकात कर पठन-पाठन के बारे में जानकारी ली। स्कूल सूत्रों के अनुसार आमिर खान अपने बेटे आजाद के दाखिले के लिए वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे हैं। अभिनेता आमिर खान के साथ स्कूली छात्रों ने फोटो खिंचवाई और ऑटोग्राफ लिए। बताया जा रहा उनके साथ उनके बेटे आजाद राव भी मौजूद रहे। आमिर खान की सूचना मिलते ही स्कूल गेट के पास उनके प्रशंसकों ने उनको घेर लिया। उन्होंने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। स्कूल से सीधे आमिर खान लालटिब्बा के एक होटल पहुंचे। इस दौरान जब मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने मुस्कराकर कहा कि परिवार के साथ निजी दौरे पर हैं। आमिर खान मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता को देखकर काफी उत्साहित नजर आए।

Select Language

Advertisement