Report by : CWN Desk
Published at :
टिहरी में यात्रियों से भरी बस पलटी, SDRF किया रेस्क्यू
टिहरी में यात्रियों से भरी बस पलटी, SDRF किया रेस्क्यू

टिहरी। चौकी ब्यासी द्वारा SDRF को सूचित किया गया की कोड़ियाला मार्ग पर एक बस पलट गयी है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर रास्ते मे ही पलट गयी है। बस ऋषिकेश की तरफ आ रही थी, जिसमें 27+1 व्यक्ति सवार थे। सभी सवारियों को सामान्य चोटे आई है, परन्तु एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। SDRF टीम द्वारा घायलों को  प्राथमिक उपचार दिया गया व बाद प्राथमिक उपचार सभी को 108 व अन्य वाहनों के माध्यम से अग्रिम उपचार हेतु  एम्स अस्पताल भिजवाया गया है। गौरतलब है कि उक्त बस श्री केदारनाथ जी से वापसी के दौरान सोनप्रयाग से ऋषिकेश की और जा रही थी की अचानक  अनियंत्रित होकर रास्ते में ही पलट गयी। बस में सवार सभी यात्री अहमदाबाद, गुजरात के निवासी है। वाहन नम्बर :- UP17AT7489 है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›