Report by : CWN Desk
Published at :
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। दोपहर एक बजे से यह बैठक सचिवालय में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शुरू होगी।
सूत्रों ने बताया कि बैठक में इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर सरकार निवेशकों को रिझाने के लिए सर्विस सेक्टर की नई पॉलिसी के साथ ही एमएसएमई की कई अन्य पॉलिसी में संशोधन कर सकती है। इसके साथ ही राज्य में वर्चुअल रजिस्ट्री की व्यवस्था लागू करने और प्रधानाचार्यों को वैकल्पिक शिक्षक रखने का अधिकार देने समेत कुछ विभागों का ढांचा भी संशोधित करने पर मुहर लग सकती है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›