Connect with us

हरिद्वार

चोरगलिया के जंगल में कार दुर्घटना, 10 मिनट में घायल रेस्क्यू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। चोरगलिया के जंगलों में हुई कार दुर्घटना स्थल पर एंबुलेंस से पहले पहुंची पुलिस सभी घायलों को पुलिस के ही वाहन से पहुंचाया गया। बेस अस्पताल हल्द्वानी दरअसल आज हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग पर एक बलेनो कार संख्या UK 06 AR 8319 हल्द्वानी से खटीमा जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहगीरों द्वारा 108 एंबुलेंस के साथ-साथ थानाध्यक्ष चोरगलिया भगवान सिंह महर को भी दुर्घटना की सूचना गई तो थानाध्यक्ष द्वारा सूचना के महज 10 मिनट के अंतराल में ही स्वयं थाने से सरकारी वाहन लेकर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी 5 घायलों का रेस्क्यू कर सरकारी वाहन से ही बेस अस्पताल हल्द्वानी उपचार हेतु भिजवाया गया जहां अब सभी की स्थिति सामान्य बनी हुई है। आपको बता दें कि चोरगलिया थाना अध्यक्ष भगवान सिंह महर पूर्व में रामनगर पीरुमदारा पुलिस चौकी प्रभारी भी रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement