Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

चमोली में खाई में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मृतकों की पहचान चमोली निवासी के रूप में हुई, पुलिस ने शव रेस्क्यू किए
गोपेश्वर। चमोली जिले के थाना नंदानगर घाट में मध्य रात्रि को कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात सवा एक बजे सूचना मिली कि ग्राम मणखी के पास एक कार सड़क से करीब 300 मीटर नीचे गिर गई है। कार में तीन लोग सवार थे।
सूचना पर थाना नंदा नगर पुलिस टीम मय रेस्क्यू उपकरण के मौके पर पहुंची। बताया गया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर घाट लाई।
मृतकों की पहचान बद्री प्रसाद रतूड़ी पुत्र रामेश्वर प्रसाद रतूडी निवासी ग्राम कुंमजुंग नंदा नगर घाट, राकेश सती पुत्र शंभू प्रसाद निवासी ग्राम माणखी थाना नंदा नगर घाट जनपद चमोली और ललित प्रसाद पुत्र इंद्रमणि सती निवासी ग्राम कांडई थाना नंदा नगर घाट जनपद चमोली के रूप में हुई है।

Select Language

Advertisement