Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में नैनीताल रोड में पकड़ा सेक्स रैकेट, 3 महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिली

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देहव्यापार का कारोबार
हल्द्वानी।
शहर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। देर रात हुई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम की छापेमारी में आपत्तिजनक हालत में मिलीं नेपाल मूल की तीन महिलाओं और बाजपुर के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मौके पर कई आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पूछताछ में तीनों महिलाओं ने बताया कि वे सप्ताह पहले ही हल्द्वानी पहुंची थीं। दस्तावेज जांचने के बाद स्पा सेंटर पर भी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार युगल किशोर पांडे और एएचटीयू की यूनिट प्रभारी मंजू ज्याला की टीम ने शनिवार देर रात हल्द्वानी के स्पा सेंटरों पर चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया। दुर्गा सिटी सेंटर और तिकोनिया स्थित स्पा सेंटरों में खलबली मच गई। नैनीताल रोड स्थित स्पा सेंटर में चेकिंग के दौरान तीन महिलाएं और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। नायब तहसीलदार पांडे ने बताया कि पूछताछ में तीनों महिलाओं ने शादीशुदा होने की बात कही है। तीनों नेपाल की निवासी है। मौके से बाजपुर निवासी तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है। चेकिंग में टीम को कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। महिलाओं और युवकों पर मुकदमे के साथ-साथ टीम ने स्पा सेंटर के दस्तावेज भी जांचे हैं। साथ ही स्पा सेंटर के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›