Report by : CWN Desk
Published at :
लोक सेवा के अधिकारियों की हो सीबीआई जांच: मोहित चौहान

भैरव सेना ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

हरिद्वार। भैरव सेना ने भर्ती घोटालों को लेकर संस्थापक अध्यक्ष मोहित चौहान के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। पटवारी और एई जेई पेपर लीक मामले में सेवा लोक आयोग के तमाम अधिकारियों की सीबीआई की जांच की मांग उठाई है। भैरव सेना के राष्ट्रीय सलाहकार जेपी बडोनी ने कहा कि नौजवान बेरोजगारों के साथ राज्य सरकार ने जिस प्रकार से पुलिस बर्बरता एवं अपराधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने की घृणित कार्रवाई की है। इससे उत्तराखंड का समस्त नौजवान आक्रोशित है।

पुष्कर सिंह धामी की सरकार निश्चित रूप से छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को कुचलने में पूर्ण रूप से सफल रही हो, परंतु सरकार के द्वारा जिस प्रकार से बेरोजगार नौजवानों के साथ अपराधिक मानसिकता से कार्यवाही की गई वह निंदनीय है। जनतंत्र की मूल अवधारणा के विरुद्ध है। देवभूमि सिविल सोसायटी उत्तराखंड हिमालय एवं भैरव सेना सामाजिक संगठन ने इस पर अत्यंत दुख जताया।
मोहित चौहान ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के जनविरोधी हैं। इसके प्रमाण के प्रधानमंत्री को भेजे गए हैं। तत्काल प्रभाव से पुष्कर सिंह धामी सरकार को बर्खास्त करने की कार्रवाई प्रारंभ की जाए। क्योंकि उन्हें जनतंत्र के मायने की समझ न होने के कारण डिक्टेट्स डिक्टेटरशिप व्यवस्था को लागू कर दिया है। यह उत्तराखंड की मूल अवधारणा के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। जनतंत्र की आवाज को अनसुना कर दरिंदे हत्यारोपीओं बलात्कारियों एवं खनन माफियाओं को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान उपस्थित राष्ट्रीय महासचिव सोनू राज उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष भैरव सेना हिमांशु राजपूत, प्रदेश प्रवक्ता शिवम भारद्वाज, जिला सह सुरक्षा अजय नामदेव, जिला सचिव वीरेंद्र कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता विशाल यादव अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›