Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

चाचा ने भतीजे की हत्या की, चाचा गिरफ्तार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गोपेश्वर। चमोली के बैनोली गांव में चाचा ने अपने भतीजे की हत्या कर दी। थराली पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पटवारी क्षेत्र तलवाड़ी के बैनोली गांव में 29 अप्रैल की रात को नेपाली मूल के मन बहादुर (26) पुत्र गिरी बहादुर, निवासी थाना गरखागोट जिला जाजरकोट नेपाल की हत्या कर आरोपी रिश्ते का चाचा भक्त बहादुर गिरी फरार हो गया था। इस मामले में 30 अप्रैल को राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र तलवाड़ी में रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने 7 मई को मामला रेगुलर पुलिस को मामला हस्तांतरित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र बाल ने मामले की विवेचना थराली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत के सुपुर्द की। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी के निर्देशन में पुलिस ने सर्विलांस के साथ ही विभिन्न माध्यमों से नौ मई को अभियुक्त भक्त बहादुर गिरी (22) पुत्र हस्ते गिरी, ग्राम रुवा वड़ा, नेपाल को कुराड़ गांव जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेशकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement