Connect with us

हरिद्वार

अध्यक्ष बने दयाराम गुप्ता और महामंत्री चंद्र प्रकाश सैनी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मां भागीरथी लघु व्यापार रेहड़ी पटरी खोखा एसोसिएशन की इकाई गठित
हरिद्वार। मां भागीरथी लघु व्यापार रेहड़ी पटरी खोखा एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष मंजुल तोमर ने  हाथी पुल महिला रैन बसेरा से विष्णु घाट के पुल तक क्षेत्र की इकाई का गठन कर दिया। अध्यक्ष दयाराम गुप्ता, महामंत्री चंद्र प्रकाश सैनी, उपाध्यक्ष रामनाथ विश्नोई, संगठन मंत्री बृजमोहन गुप्ता, प्रचार मंत्री दयाशंकर गुप्ता, महिला सदस्य पुष्पा रानी, कमलेश, विमला, गंगा, निर्मला, मुन्नी देवी, सुमन गिरी को बनाया है। प्रदेश
अध्यक्ष मंजुल तोमर ने कहा आज इकाई के गठन में बुजुर्ग को शामिल किया है। बुजुर्गों को जितना तजुर्बा है इतना युवा पीढ़ी को नहीं होता है। बुजुर्ग हमको राह दिखाएंगे और लघु व्यापारियों का मार्गदशन होगा। कहा कि जल्द ही अन्य कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। संचालन विमल वास ने किया। इस दौरान
अमित सैनी, लालाजी, सतीश, सनी, गीता, विकी, विमलेश, बेबी गिरी, गुड्डी राजपूत, आशा, सुमन, सोनू, प्रेमपाल, अजीत, मोनू रस्तोगी, सुबोध बब्बन, अनिल गिरी, राकेश, दीपू मेहरा, संतोष और घनश्याम शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आधी रात को चला नगर निगम का डंडा, सड़क पर उतरे भड़के लघु व्यापारी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement