Report by : CWN Desk
Published at :
इस्कॉन इंडिया के चेयरमैन एवं संन्यासी गोपाल कृष्ण गोस्वामी का निधन

देहरादून के दुधली में मंदिर के भूमि पूजन आए थे गोस्वामी महाराज
देहरादून। इस्कॉन इंडिया के चेयरमैन व वरिष्ठ संन्यासी गोपाल कृष्ण गोस्वामी का रविवार सुबह निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। 30 अप्रैल को दिल्ली से देहरादून के दुधली में श्रीश्री राधा बांके बिहारी मंदिर के भूमि पूजन के लिए आए थे। यहां वह फिसलकर गिर गए। इसके बाद उन्हें सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को वृंदावन में समाधि दी जाएगी। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी निधन पर शोक जताया है।
इस्कॉन देहरादून के कोआर्डिनेटर जगदीश हरि प्रभु ने बताया कि गोपाल कृष्ण गोस्वामी एक मई को दुधली में मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे थे। गुरुवार को वे यहां शौचालय में अचानक फिसलकर गिर गए थे। उन्हें सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन दिन से उनका इलाज चल रहा था। हृदय संबंधी बीमारी के कारण रविवार सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। दोपहर के बाद पार्थिव शरीर दिल्ली के ईस्ट आफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए रखा गया। आज उनके पार्थिव शरीर को वृंदावन ले जाया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›