Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में घर से कॉलेज जाने के लिए निकली छात्रा, अचानक हुई लापता

हल्द्वानी। घर से कॉलेज जाने के लिए निकली छात्रा 19 जुलाई को लापता हो गई। परिजनों के खोजने पर भी जब कुछ पता नहीं चला, तब उन्होंने काठगोदाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक किशोरी के पिता ने बताया कि 19 जुलाई सुबह सात बजे उनकी बेटी कॉलेज जाने के लिए घर से निकली। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। कुछ भी पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी दी।एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि किशोरी के कॉलेज आदि में पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। जल्द ही किशोरी को तलाश कर लिया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›