Connect with us

हल्द्वानी

मुख्यमंत्री धामी ने महिला रामलीला में पहुंचकर भगवान राम से लिया आशीर्वाद

Published

on

खबर शेयर करें 👉

महिला रामलीला के आयोजकों और बंदे मातरम ग्रुप ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर में महिलाओ द्वारा आयोजित रामलीला कार्यक्रम हल्द्वानी में  पहुंचकर भगवान राम का आशीर्वाद लिया।  प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। श्री  धामी ने सभी महिला कलाकारों व दशको  को  बधाई दी।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलायें सशक्तिकरण की ओर बढ रही है। इससे हमारी संस्कृति के साथ कल्चर को बढावा मिलता है। उन्होंने कहा मातृशक्ति को आगे लाने व उनके  उत्थान के लिए  देश के माननीय प्रधानमंत्री  महिलाओं के उत्थान एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाओं के साथ कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत अभियान आदि, उन्होंने कहा कि इसके अंदर माननीय प्रधानमंत्री जी का यह भाव था की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके । ताकि  आने वाले समय में मातृशक्ति उत्तराखंड का नेतृत्व ही नहीं देश का नेतृत्व करें।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की हत्या कर पति फरार, मुकदमा दर्ज

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट जिला पंचायत अध्यक्ष  बेला तोलिया, विधायक राम सिंह कैड़ा,अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत आई जी नीलेश आनंद भरणे, डीएम श्री धीराज सिंह गर्ब्याल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, के साथ ही दर्शक गण  एव रामलीला के संचालन के पदाधिकारी उपस्थित थे। महिला रामलीला के आयोजकों और बंदे मातरम ग्रुप ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: कारोबारी सिसोदिया को मिली जान से मारने की धमकी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement