Report by : Paras Bisht
Published at :
हल्द्वानी में हिंसा के बाद हालात का जायजा लेने पहुंच मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

जिला प्रशासन से मिले फीडबैक के बाद हमारी दो प्राथमिकताएं हैं : डीजीपी
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में हिंसा के बाद हालात का जायजा लेने उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमन हल्द्वानी पहुंचे। मुख्य सचिव ने कहा, “हम लोग पहले पूरी स्थिति को अच्छे से अध्ययन करेंगे और फिर उसके क्या लीगल बिंदु है वो देखेंगे। सरकार के खिलाफ कोई भी कार्रवाई होगी तो जो भी उसमें दोषी होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। हम स्थिति का पूरा अध्ययन करने के बाद मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी देंगे।…दंगाइयों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। “
उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा, “हमने यहां बैठक की और स्थिति का पूरा निरीक्षण किया। सरकार का भी यही विचार है कि शांति व्यवस्था बहाल की जाएगी, जो देश का कानून है वो लागू किया जाएगा। जल्द से जल्द हल्द्वानी में स्थिति सामान्य की जाएगी। मेरा सभी नागरिकों से अपील है कि वह कोई भी अफवाह न फैलाएं और शांति बनाए रखें।”
बनभूलपुरा इलाके में भड़की हिंसा पर डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा, मुख्य सचिव, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के साथ मैंने क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया और घटनाओं के क्रम को समझने के लिए एक बैठक की। जिला प्रशासन से मिले फीडबैक के बाद हमारी दो प्राथमिकताएं हैं। 24 घंटे के भीतर हल्द्वानी शहर में सामान्य स्थिति बहाल करना और दूसरा सभी उपद्रवियों की पहचान करना और उनके खिलाफ कार्रवाई करना है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›