Connect with us

हल्द्वानी

सैमफोर्ड स्कूल में बच्चों ने टीवी मुक्त का लिया संकल्प और निकाली रैली

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सैमफोर्ड स्कूल अध्ययन के साथ-साथ समाज में चल रही कई व्यापक बीमारियों से लड़ने के लिए भी बच्चों को प्रेरित कर रहा है इस संबंध में टीवी दिवस के अवसर पर एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे चिकित्साधिकारी डॉ0 भागीरथी जोशी एवं विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट द्वारा टीबी हारेगा देश जीतेगा के अंतर्गत जागरूकता रैली हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. जिसमे विद्यालय के एन सी सी कैडेट्स स्टाफ,एवं विद्यार्थियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

समारोह में टीबी मुक्त अभियान में किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गयी बताया गया कि क्षय रोग इकाई में जीत संस्था व रीच संस्था के द्वारा क्षय रोग कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। प्रधानमंत्री भारत सरकार के वाराणसी से किए जा रहे सम्बोधन का लाइव प्रसारण भी सभी प्रतिभागियों को दिखाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एन सी डी कार्यक्रम अंतर्गत मधुमेह, उच्च रक्तचाप, नेत्र रोग व अन्य जांच कर क्षेत्रीय जनता को लाभान्वित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गोगा महाराज की शोभायात्रा..देखिए

कार्यक्रम में क्षय रोग की टीम से टीबी चैम्पियनों द्वारा क्षय रोग के लक्षण, निदान व उपचार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 भागीरथी जोशी ने भयमुक्त समाज का आह्वान करते हुए सभी को आगे बढ़कर टीबी उन्मूलन मे सहयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नैनीताल जिले में सर्वाधिक टीबी रोगियों को गोद लेने के लिए विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट की सराहना की।

डॉ0 रश्मि पंत एसीएमओ नैनीताल ने विभागीय गतिविधियों से समाज को जुड़ने हेतु सभी प्रतिभागियों से कार्य करने हेतु निवेदन किया । इस अवसर पर विद्यालय में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन तथा निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यालय की प्रधानचार्या संतोष पांडे ने सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में शर्मनाक साइबर क्राइम: जेठानी-भतीजी की फोटो पर लगाए अश्लील गाने, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ0 राजेश ढकरियाल, डॉ0 राहुल लशपाल, डॉ0 हरीश पांडे, डॉ0 पवन द्विवेदी, विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, कार्यक्रम समन्वयक अजय भट्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, कोऑर्डिनेटर कीर्ति चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया, कमलेश बचखेती, प्रमोद भट्ट, रवि आर्या, विरेन्द्र सिंह भण्डारी आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement