Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
स्कूली बच्चों को छात्र संगठन में शामिल करना दुर्भाग्यपूर्ण: भुवन जोशी

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य भुवन जोशी ने अल्मोड़ा में छात्रों के राजनीतिक संगठन में स्कूली बच्चों को शामिल करने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।
उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को अपनी राजनीतिक रैलियों में इस्तेमाल करने की यह प्रवृत्ति बच्चों के स्वस्थ तार्किक विकास को प्रभावित करेगी।
उन्होंने कहा​ कि राजनीतिक संगठन अपने कार्यक्रम अपने स्तर से कर सकता है लेकिन उसमें स्कूलों को शामिल करवाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। सत्ताधारी दल के स्पोर्टिंग संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पास अब लोगो की इतनी कमी हो गयी है कि स्कूल के छात्र छात्राओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के झण्डे देकर रैली निकालनी पड़ रही है, घर से स्कूल पढ़ने आये बच्चों को शिक्षा अधिकारी या प्रधानाचार्यो पर दबाव बनाकर रैलियों में ले जाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की शिक्षा का जो हाल बेहाल है,वह चिन्तनीय है। ऐसे में उत्तराखंड राज्य मे शिक्षा के गिरते स्तर का जिम्मेदार शिक्षा विभाग को बताया ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›