Report by : CWN Desk
Published at :
चमोली में बादल फटा, मलबे में दबा एक व्यक्ति का शव मिला
चमोली में बादल फटा, मलबे में दबा एक व्यक्ति का शव मिला

चमोली। 14 अगस्त 2023 को चौकी गौचर द्वारा सूचना SDRF को सूचना दी गई है की पीपल कोटी में बादल फटने के कारण अत्यधिक मात्रा में  मालवा आ गया है । SDRF रेस्क्यू टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के मुख्य आरक्षी रोबिन सिंह के हमाराह तुरन्त घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

चमोली में बादल फटा, मलबे में दबा एक व्यक्ति का शव मिला


जगह जगह पर भूस्खलन के कारण बाधित मार्ग, मूसलाधार बारिश और अन्य चुनौतियों को परास्त कर SDRF रेसक्यू टीम बमुश्किल घटनास्थल तक पहुंची जहां  दो मकान मलबे में ध्वस्त हो गए थे और एक व्यक्ति लापता था। SDRF टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए तुरन्त उक्त व्यक्ति की तलाश में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घटनास्थल व अन्य सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान SDRF टीम द्वारा उक्त लापता व्यक्ति का शव अगरथला नामक स्थान से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर किया गया।
मृतक का विवरण– जोत सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›