Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने 27 डिप्टी जेलरों और 285 बंदी रक्षकों को नियुक्तिपत्र दिए

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लोक सेवा आयोग से चयनित हुए हैं डिप्टी जेलर
देहरादून
। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के तहत लोक सेवा आयोग से चयनित 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदी रक्षकों को नियुक्तिपत्र वितरित किए।
इस प्रकार शनिवार को कुल 312 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र बांटे गए। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। कहा, आज का दिन आप सभी के लिए काफी ख़ुशी का दिन है, क्योंकि कड़ी मेहनत व परिश्रम के बाद आप इस मुकाम पर पहुंचे हैं। आप पहले दिन से ही अपने लिए नियम निर्धारित कर लें कि आपको पद के अनुरूप जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन आप पूर्ण जिम्मेदारी से करेंगे। उन्होंने कहा, नवाचार को धरातल पर उतारने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। उसी के अनुरूप जिसको जो भी जिम्मेदारी मिली है, उसको पूरे मनोयोग से पूरा करना सुनिश्चित करनी है। अपनी-अपनी सहभागिता निभाते हुए देश तथा राज्य को आगे बढ़ाना है।

Select Language

Advertisement