Connect with us

हरिद्वार

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पशु प्रेमियों में खुशी की लहर, सामुदायिक कुत्तों को मिली आज़ादी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सामुदायिक कुत्तों (स्ट्रीट डॉग्स) को उनके स्थान पर रखने के आदेश के बाद पशु प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को इस फैसले की घोषणा होते ही शहरभर के पशु प्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और हरिहर मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ का दुधाभिषेक कर आभार जताया।

देवभूमि बधिर एसोसिएशन की प्रदेश प्रवक्ता सोनिया अरोड़ा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सही फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि जिन सामुदायिक कुत्तों की देखभाल पशु प्रेमी करते हैं, उनकी ओर से हम कोर्ट का आभार व्यक्त करते हैं।
पशु प्रेमी वैभव त्रिखा और मोहित अरोड़ा ने बताया कि दिल्ली में बंद किए गए करीब 1000 सामुदायिक कुत्तों को वापस उनके स्थान पर छोड़ने का आदेश न्यायपूर्ण और विवेकपूर्ण है। वहीं, तरुण अग्रवाल और मीनाक्षी बिष्ट ने कहा कि अब हम इन बेजुबानों को बेहतर तरीके से खाना खिला पाएंगे।
जश्न में डिंपी अरोड़ा, सरदार मोंटू, अनु अरोड़ा, कमलेश नौटियाल, शैलेष मिश्रा, पारस आहुजा, इंद्र शर्मा, भारती सैनी, विजय लक्ष्मी, गीतिका, निशा अग्रवाल, सोनाली, संदीप अरोड़ा समेत बड़ी संख्या में पशु प्रेमी और बच्चे भी शामिल रहे।
गौरतलब है कि गत दिवस देवभूमि बधिर एसोसिएशन के बैनर तले 100 से अधिक पशु प्रेमियों ने सुप्रीम कोर्ट के पिछले आदेश के विरोध में रैली निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। अब नए फैसले से उनके चेहरों पर राहत और खुशी साफ झलक रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement